॥ श्रीकृष्णाय नमः ॥ · स्थापना 3 अक्टूबर 1968 · हांसी, हरियाणा

अध्याय 9 · राजविद्या, राजगुह्य
भगवद्गीता 9.22
उनका योगक्षेम मैं वहन करता हूँ।
श्रीभगवान्
अनन्याश्चिन्तयन्तो मां ये जनाः पर्युपासते ।
तेषां नित्याभियुक्तानां योगक्षेमं वहाम्यहम् ॥
ananyāścintayanto māṁ ye janāḥ paryupāsate / teṣāṁ nityābhiyuktānāṁ yogakṣemaṁ vahāmyaham
जो लोग अनन्य भाव से मेरा चिन्तन करते हैं और मेरी उपासना करते हैं, उन नित्य जुड़े हुए भक्तों का योग और क्षेम मैं स्वयं वहन करता हूँ।
English · For those who think of me and of no one else, who wait on me in worship, always steady in that union, I carry what they lack and guard what they hold.
अर्थ
उनका योगक्षेम मैं वहन करता हूँ।
जो अनन्य भाव से मेरा चिंतन करते हुए मेरी उपासना करते हैं, उन नित्य युक्त भक्तों का योग और क्षेम मैं स्वयं वहन करता हूँ।
यह ट्रस्ट का अपना पाठ है, इसी वेबसाइट के लिए लिखा गया। ऊपर का श्लोक मूल पाठ है।
